Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

ग्राम प्रधान को फोन पर जान से मारने की मिली धमकी

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा गांव के ग्राम प्रधान गौरव चौरसिया पुत्र स्व.हीरालाल चौरसिया ने थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया कि पंचायत भवन पवांरा के सामने अतिक्रमण हटवाने के लिए 22 दिसम्बर को रमेशचन्द्र जायसवाल पुत्र सीताराम के घर गया था। वहां पर मौजूद रमेशचन्द्र के पिता और उनके पुत्र से मैंने अतिक्रमण हटाने के लिए कहा और वहां से कुछ देर बाद चला गया। ये बात रमेशचन्द्र के पास पहुंची तो उसी रात्रि करीब 10:30 बजे किसी व्यक्ति से बात करते हुए मुझे मोबाइल फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। जिससे मेरे मान-सम्मान को बहुत ठेस पहुंचा है। पुलिस प्रार्थना-पत्र के आधार पर उपरोक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

अपेक्स एकडमी नगौली का दो दिवसीय खेलकूद महोत्सव प्रतियोगिता का हुआ समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के अपेक्स एकडमी स्कूल नगौली में दो दिवसीय खेलकूद महोत्सव प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया गया। जिसमें खेलकूद महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले प्रथम विजेता क्रिकेट ग्रीन हाउस कैप्टन शिवम पटेल, सेकण्ड रेड हाऊस रौनक पटेल, बालीबाल में ब्लू हाउस और रेड हाउस के बीच खेला गया। जिसमें रेड हाउस विजेता 200मीटर दौड़ में अंश कुमार प्रथम अनुराग पाण्डेय सेकंड रहे, सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि रेखा सिंह एवं कालेज प्रबंधक विवेक मौर्य के हाथों गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कालेज प्रबंधक विवेक मौर्य, प्रधानाचार्य मोहित शुक्ला सहित सभी शिक्षिकाए सहित शिक्षक मौजूद रहे।