― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्यालय से टुल्लू पंप खोल ले गए चोर

विद्यालय से टुल्लू पंप खोल ले गए चोर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला परिसर से चोरों द्वारा टुल्लू पम्प खोल ले जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी प्रधानाध्यापक को विद्यालय जाने पर हुई। हालांकि प्रधानाध्यापक द्वारा मामले में विभाग को सूचित करने के साथ ही थाने में तहरीर दे दी गई है। तहरीर में विगत 4 मई की रात को चोरों द्वारा टुल्लू पम्प खोल लिए जाने का अंदेशा दिखाया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस शनिवार को विद्यालय पहुंच कर आवश्यक छानबीन की।

Share Now...