Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्यालय के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने बिखेरी छटा

विद्यालय के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने बिखेरी छटा

जौनपुर धारा,शाहगंज। नगर से सटे भरौली स्थित मां राजदेई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया तथा अनेक सुंदर सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिससे संपूर्ण विद्यालय तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और प्रदेश के पूर्व ऊर्जामंत्री शैलेंद्र यादव (ललई) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत किया। देशभक्ति से ओत प्रोत अनेक मनोहरी कार्यक्रम प्रस्तुत करके विद्यालय के छात्रों ने खूब वाहवाही बटोरी। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश का विकास संभव हो सकता है, तथा भरोसा दिलाया कि मैं अपने संसदीय क्षेत्र में संसाधनों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दूंगा तथा संपूर्ण क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगरुराम मौर्य तथा संचालन सुभाष चंद्र उपाध्याय ने किया। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वसीम अहमद, सैयद उरूज, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महा प्रधान सुरेंद्र यादव, इंद्रेश यादव, राम यश यादव तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राम अजोर यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share Now...