Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरशहीद वीर अब्दुल हमीद का नाम विद्यालय से हटाने पर बवाल, सियासत...

शहीद वीर अब्दुल हमीद का नाम विद्यालय से हटाने पर बवाल, सियासत गरमाई

जौनपुर धारा,शाहगंज। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम से जुड़े विद्यालय का नाम बदलकर पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय धामूपुर रखने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस फैसले के बाद शहर के परिवारजन और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। धामुपुर गांव गाजीपुर में स्थित है, जहां के वीर सपूत अब्दुल हमीद ने 1965के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तानी पैटन टैंकों को ध्वस्त कर देश का मान बढ़ाया था। आज उसी गांव के विद्यालय में उनका नाम हटाया जाना लोगों को बेहद नागवार गुजर रहा है तथा इस फैसले से लोग स्तब्ध है। शहीद के पौत्र जमील आलम ने आरोप लगाया कि विद्यालय का नाम शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम पर रखा गया था। इसका उद्घाटन देश के तमाम मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और स्वयं प्रधानमंत्री तक कर चुके हैं। बावजूद इसके विद्यालय प्रशासन ने मनमानी तरीके से उसका नाम बदल दिया, उन्होंने इस फैसले को शहीद का अपमान करार दिया। अंजुमन इदरीसिया(उत्तर प्रदेश)के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता एजाज अली इदरीसी ने शाहगंज नगर में आयोजित एक बैठक में कहा की अगर विद्यालय का नाम पुनः शहीद वीर अब्दुल हमीद नहीं किया गया तो इदरीसी (दर्जी) बिरादरी सहित सभी लोग पूरे देश में धरना व प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।