जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के त्रिलोचन महादेव की निवासिनी विदुषी वर्मा का चयन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। संपूर्ण भारत से चुने गए प्रतिभागियों में विदुषी का चयन भारतीय शास्त्रीय संगीत में हुआ है। जबकि संपूर्ण उत्तर प्रदेश से सिर्फ दो प्रतिभागियों को गायन में चुना गया है। विदित हो कि पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा भी विदुषी को पुरस्कृत किया गया था। विदुषी सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर, वाराणसी में कक्षा 11वीं की छात्रा है। ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक पं. देवाशीष डे से विदुषी गायन का शिक्षा- दीक्षा ले रही है।
― Advertisement ―
विधानसभा चुनाव परिणाम पर जौनपुर में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी
विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद जौनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और नेताओं ने इसे विकास की राजनीति की जीत बताया।
विदुषी का चयन छात्रवृत्ति के लिए



