जौनपुर धारा,जौनपुर। केन्द्र सरकार से पारित वित्त विधेयक 2025के विरोध मे सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष सीबी सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष अरविन्द कुमार शुक्ला के संयुक्त अध्यक्षता कलेक्ट्रेट परिसर मे बिरोध सभा कर, प्रदर्शन धरना दिया गया सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सीबी सिंह ने वित्त विधेयक से पेंशनर्स को बेतन आयोग एवं महगाई राहत से डी लिकं (अलग) करने की सरकार की साजिश से आगाह करते हुए संघर्ष के लिए सभी पेंशनर्स शिक्षक को एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष अरविन्द कुमार शुक्ला ने सरकार के पेंशनर्स, शिक्षक एवं कर्मचारी विरोधी नितियो का विरोध करते हुऐ, पेंशनर्स आन्दोलन को हर स्तर पर सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सरकार से तत्काल वित्त विधेयक 2025 को वापस करने की मांग किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह ने सरकार की पेंशनर्स, कर्मचारी एवं शिक्षक के विरोध में किए जा रहे निर्णय की आलोचना करते हुए पेंशनर्स आन्दोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प ब्यक्त किया। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने मांगो से सम्बन्धित ज्ञापन को पढकर सभा मे पास कराया गया। सभा में पारित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह धरना-प्रदर्शन स्थल पर प्राप्त कर प्रधानमन्त्री भारत सरकार एवं मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार को तत्काल भेजने का आश्वासन दिया गया। उक्त अवसर पर अध्यक्ष अरविन्द कुमार शुक्ला, अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह, अध्यक्ष सी.बी.सिंह ने ज्ञापन सौंपा। सभा मे वक्ताओ ने वित्त विधेयक2025 वापस लेने, केन्द्रीय आठवे बेतन आयोग के गठन की कार्रवाई पूर्ण कर पेंशनरो की पेंशन के पुनरीक्षण की तिथि एवं सिध्दांत मे समानता रक्खी जाए, अठारह माह के रोके गए महगाई राहत/भत्ता को तत्काल जारी करने के साथ महगाई राहत को महगाई भत्ते से डी लिंक न करने, पेंशन राशिकरण कटौती 15से घटाकर 10वर्ष करने तथा एनपीएस और यूपीएस को समाप्त कर ओपीएस लागू करने की मांग सरकार से करते हुए संघर्ष की घोषणा किया। उक्त अवसर राकेशकुमार श्रीवास्तव, सत्यदेव सिह, ओकांर नाथ मिश्र, अशोक कुमार मौर्य, आशाराम, प्राथमिक शिक्षक संघ मन्त्री रविचन्द्र यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ मन्त्री रमाशंकर पाठक, मन्जूरानी राय, कान्ति सिंह, अन्जू यादव, भारती सिंह, वेचन मिश्र, विनय कुमार गुप्ता, शिवेंद्र सिंह, नरेन्द्र त्रिपाठी, राम केश यादव, रामअवधलाल, कंचन सिंह, अवधेश सिंह, विक्रम प्रकाश सिंह, राजेन्द्र कुमार यादव, नन्दलाल, रमेश, सुनील कुमार यादव, राम दुलार, लक्ष्मीकांत, के.के.तिवारी, दशरथ राम, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, बिक्रमाजीत यादव, रमाशंकर सेठ, चन्द्र शेखर सिंह सहित आदि ने सम्बोधित किया।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
वित्त विधेयक2025 से नाराज पेंशनर्स एवं शिक्षक ने किया संघर्ष का एलान


