Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएं ने पेश किए बेहतरीन मॉडल

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएं ने पेश किए बेहतरीन मॉडल

  • आधुनिक व भविष्य मुंगराबादशाहपुर विकास मॉडल रहा आकर्षण का केंद्र

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र मोहल्ला कटरा स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी, नागरिक शास्त्र प्रदर्शनी, वैदिक विज्ञान, क्षेत्र अर्थव्यवस्था, आधुनिक भारत, कंप्यूटर, आधुनिक व भविष्य मुंगरा बादशाहपुर मॉडल, महापुरुषों का इतिहास, न्याय प्रणाली पद्धति व मेडिकल कैंप आदि का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्िाभावान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह व विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने संयुक्तरूप से मां सरस्वती पूजन एवं फीता काटकर किया। प्रदर्शन कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12तक की छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं में करिश्मा गुप्ता, सोनाक्षी सिंह, समृद्धि, अनुष्का, सुहाना, नीतिका, आकांक्षा चौरसिया, प्रिया, तृषा, करिश्मा गुप्ता, आयुषी, अंकित व शिवांगी ने विजयनगर रियासत, प्राकृतिक आपदा, मानव संरचना, यूरोपियन ट्रेडर्स, न्याय प्रणाली पद्धति, पवन चक्की, बेस्ट मैनेजमेंट, चंद्रयान 3, मुंगरा बादशाहपुर का आधुनिक व भविष्य विकास, वैदिक विज्ञान, हिस्ट्री ऑफ इंग्लिश लिटरेचर, परमाणु विकास संरचना, डिजिटल इंडिया, प्रदूषण रहित स्मार्ट सिटी, भारत की अर्थ-व्यवस्था, सौरमंडल जल व ऊर्जा संरक्षण, अंतरिक्ष व पाचन तंत्र आदि मॉडल पेश किया। कक्षा 12की छात्राओं द्वारा मुंगरा बादशाहपुर का आधुनिक व भविष्य विकास मॉडल आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने छात्र-छात्राओं के मॉडल की सराहना की। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। बेहतर आकर्षण मॉडल बनाने वाले छात्रों को प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने सम्मानित किया। प्रदर्शनी में बच्चों एवं लोगों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र विशेषज्ञ डॉअमित गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.सुनील पांडेय व दंत चिकित्सक, डॉ.निधि जायसवाल ने निःशुल्क कुल 255 छात्र-छात्राओं को परामर्श दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा व शिवचंद तिवारी, पूजा गुप्ता, सीता गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, नीरज मिश्रा, प्रियंका गुप्ता, अभिषेक तिवारी, बबीता दुबे, सतीश सोनी, इंद्रजीत यादव, रंजीत गुप्ता व सुभाष मिश्रा आदि लोग ने प्रदर्शनी सफल होने में सहयोग किया।

Share Now...