Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपारिवारिक कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी

जौनपुर धारा, मडियाहूँ। स्थानीय नगर के सदरगंज पश्चिमी मोहल्ले में सोमवार की देर रात एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ला निवासी समीम कुरैशी 27वर्ष सोमवार की रात 9बजे के लगभग बाहर से घर आया। वह नशे में था किसी बात को लेकर पत्नी से कहा सुनी हो गई और उसने पत्नी की पिटाई कर कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे के हुक में नायलान की रस्सी से लटका हुआ था। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।