Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरवालिदैन की खिदमत करने वाला होता है कामयाब : मौलाना गुलजार

वालिदैन की खिदमत करने वाला होता है कामयाब : मौलाना गुलजार

  • शोहरत जौनपुरी के वालिदैन की मजलिसे बरसी सम्पन्न
  • मौलाना मोहम्मद रजा ने ज़र्ब का किया विमोचन

जौनपुर धारा, जौनपुर। हिन्दुस्तान के मशहूर शायरे अहलेबैत डॉ. इंतजार मेंहदी शोहरत जौनपुरी के वालिदैन की मजलिसे बरसी नगर के बलुआघाट स्थित इमामबारगाह रीठी तला में सम्पन्न हुई। मजलिस को खेताब करते हुए मौलाना सैयद गुलजार जाफरी तारागढ़ अजमेर राजस्थान ने कहा कि वालिदैन की खिदमत करने वाला शख्स दुनिया और आखेरत दोनों में कामयाब होता है। उन्होंने कहा कि कुरआन से लेकर अकवाले मासूमीन तक नजीर मौजूद है जिसमें वालदैन का मरतबा और उनकी अहमियत बताई गई है। मौलाना ने कर्बला का मंजर बयान करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन अ.स. व उनके 71 साथियों ने शहादत देकर न सिर्फ दीने इस्लाम को बचाया बल्कि पूरी मानवता की रक्षा की। इससे पूर्व शोहरत जौनपुरी की किताब ज़र्ब जिसमें नौहा, सलाम, मनकबत का मजमुआ है का  मौलाना मोहम्मद रजा खां रन्नवी ने विमोचन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. शोहरत ने अपने वालिद मरहूम अनवर अली के नाम को आगे बढ़ाते हुए आज पूरी दुनिया में अपना नाम रौशन कर रहे हैं। इस किताब के जरिए लोग न सिर्फ उनके नौहे, सलाम को पढ़ सकेंगे बल्कि आने वाली नस्लों को भी इससे दर्स मिलेगा। इसके पूर्व सोजखानी काविश व उनके हमनवा ने किया। पेशखानी चंदन फैजाबादी, हसन फतेहपुरी, नवाब हैदर चौलसी, नातिक गाजीपुरी ने किया। मुजफ्फरनगर ककरौली से आये काशिफ ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़कर माहौल को गमगीन कर दिया। इस मौके पर इफ्तिेखार मेंहदी, सैयद मोहम्मद असकरी, डॉ. कमर अब्बास, शाहिद मेंहदी, कुमैल मेंहदी, नेहाल हैदर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आभार डॉ. इंतजार मेंहदी ने प्रकट किया।