Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरवन माफियाओं ने काटा सरकारी पेड़ ,पुलिस से हुई शिकायत

वन माफियाओं ने काटा सरकारी पेड़ ,पुलिस से हुई शिकायत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव में मंगलवार को कुछ वन माफियाओं ने सरकारी भूमि पर लगे हरे पेड़ों को काटकर गिरा दिया और एक पिकअप लकड़ियां उठा ले गयें। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जूटी है। ग्राम प्रधान ज्ञानदास मौर्य ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने मुझे सूचना दिया कि कुछ दबंग लोग सरकारी जमीन पर लगे हरे पेड़ों को काट रहे हैं और पिकअप से लकड़ियां ले जा रहें है। सूचना मिलते ही मैं मौके पर पहुंचा तो देखा कि करीब तीन पेड़ो को काट कर गिरा दिया गया हैं और पिकअप से लकड़ियां ढोई जा रही है।मेरे द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तबतक सभी लोग वहां से भाग निकले।