― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरलोकसभा की तैयारी में शिद्दत से जुट जाए कार्यकर्ता : सीमा द्विवेदी

लोकसभा की तैयारी में शिद्दत से जुट जाए कार्यकर्ता : सीमा द्विवेदी

  • मोदी के मार्गदर्शन में देश में चल रहा उत्साह और विकासपरक सोच की लहर : गिरीश चन्द्र यादव
  • भाजपा 2 लाख से अधिक लोगों को बनाएगी विकसित भारत एंबेसडर : पुष्पराज सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। मिशन-2024 में एतिहासिक विजय प्राप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जौनपुर जिले में दो लाख से अधिक लोगों को नमो ऐप से जोड़कर विकसित भारत एंबेसडर बनाएगी इसी क्रम में पार्टी कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला में नमो ऐप डाउनलोड करने व विकसित भारत एम्बेसडर बनाकर डिजिटल वॉलंटियर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी उपस्थित रही और विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरीश चन्द्र यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। सीमा द्विवेदी ने कहा कि मिशन 2024 का बिगुल बज चुका है, कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। उन्होंने बताया कि जिले में 2लाख विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। गांव के बूथ पर 100 तथा नगरीय बूथों पर 200 विकसित भारत एंबेसडर बनाए जाएंगे। नमो ऐप डाउनलोड करने के बाद 100डेज चैलेंज की शुरुआत होगी। इन 100दिनों में पार्टी कार्यकर्ता विकसित भारत एम्बेसडर, माइक्रो डोनेशन और सेल्फी विद लाभार्थी, सेल्फी विद फर्स्ट वोटर, सेल्फी विद किसान, डॉक्टर्स, व्यापारी, वकील आदि का अभियान चलाएगे। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि हम सबकी की जिम्मेदारी है कि जिला में योजनाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर बने सकारात्मक माहौल की अधिक से अधिक चर्चा हो। हमें अपनी सामाजिक एवं राजनैतिक सक्रियता को नमो ऐप के माध्यम से सबके बीच पहुंचाना चाहिए।मोदी के मार्गदर्शन में देश में उत्साह और विकासपरक सोच की लहर चल रही है, हमें सोशल मीडिया के माध्यम से इसे और अधिक तेज और प्रभावी बनाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने प्रशिक्षण की प्रस्तावना रखते हुए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभियान में सांसद से लेकर सभासद तक सभी जनप्रतिनिधियों को कैंप लगाकर विकसित भारत एंबेसडर बनाना है। भाजपा 2 लाख से अधिक लोगों को विकसित भारत एंबेसडर बनाएगी। उन्होंने आगे बताया बताया कि सभी विधानसभा में दीवार लेखन का कार्य प्रगति पर हैं, जल्द हीं यह कार्य समाप्त हो जायेगा और नमो ऐप विकसित भारत एंबेसडरों को उनके कार्यों के लिए बड़ा मंच देगा। इसके तहत पार्टी के सांसद और विधायक अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय होकर युवाओं और लोगों को नमो एप से जोड़ेंगे ताकि लोगों को केंद्र सरकार की योंजनाओं की सीधी जानकारी मिले। प्रशिक्षण कार्यशाला में आईटी के जिला संयोजक रोहन सिंह ने नमो ऐप डाउनलोड करने व विकसित भारत एंबेसडर बनाने का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया और सोशल मीडिया सिद्दार्थ राय ने 100 डेज चैलेंज अभियान के दौरान पार्टी फंड के लिए कार्यकर्ता माइक्रो डोनेशन का अभियान चलाएंगे। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। कार्यशाला में प्रमुखरूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जिला महामंत्री, त्रय पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला मंत्री राजू दादा, राज पटेल, अवधेश यादव, संतोष मिश्रा, रामसूरत मौर्य, उमेश तिवारी, बृजेश यादव, मम्मन यादव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share Now...