Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरलैपटॉप, टैबलेट व स्मार्टफोन पाकर टॉपर्स के खिले चेहरे

लैपटॉप, टैबलेट व स्मार्टफोन पाकर टॉपर्स के खिले चेहरे

  • प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को किया गया सम्मानित
  • राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट इमामपुर में आयोजित हुआ समारोह

जौनपुर धारा, खुटहन। राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन इमामपुर में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रगति परीक्षा के टॉपर्स को लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर आत्मविश्वास से भरे मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनमे आगे बढ़ने तथा कुछ कर गुजरने का जज्बा साफ दिखाई दे रहा था। 8 जनवरी 2023 को कैम्पस में आयोजित प्रगति परीक्षा में गृह जनपद के अलावा पड़ोसी जनपदों से तकरीबन छ: हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें नेशनल इण्टर कॉलेज कादीपुर के चंचल ने प्रथम स्थान, नेशनल इण्टर कॉलेज जौनपुर के अभिषेक शर्मा ने द्वितीय स्थान, श्री हनुमत इण्टर कॉलेज के उमाकांत विश्वकर्मा तृतीय स्थान तथा शाहगंज पब्लिव्ाâ इण्टर कॉलेज जौनपुर की काजल पांडेय ने चतुर्थ स्थान पाकर परीक्षा में टॉप किया था। टॉपर्स को संस्था की चेयरपर्सन शशी यादव ने लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टफोन के साथ प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। साथ ही रैंक 5 से 30 तक के छात्रों को रिस्ट वॉच, वाल वॉच संग प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। शशी यादव ने मेधावियों से कहा आप लोगों को पुरस्कृत करना हमारे लिए गौरव की बात है। आप लोग इसी तरह अच्छे अंक पाकर अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन करते रहिए। वाइस चेयरमैन अभिषेक कृष्णा ने कहा प्रति वर्ष इंस्टिट्यूट में प्रगति परीक्षा का आयोजन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम किया जाता है। जिससे अन्य विद्यार्थियों को  प्रेरणा मिल सके। उन्होंने मेधावियों को तकनीकी विषयों में शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन धीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार सौरभ यादव, ऑपरेशनल मैनेजर विशाल कृष्णा, फार्मेसी प्रधानाचार्य भानु प्रताप समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।