Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरलाजीपार सेक्टर के बूथों पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य संपन्न

लाजीपार सेक्टर के बूथों पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य संपन्न

  • लेखपाल व जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

जौनपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में आज प्राथमिक विद्यालय अलीशाहपुर पर एक महत्वपूर्ण बैठक और निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित लेखपाल एवं सुपरवाइजर श्रीमती दीपिका मिश्रा ने वर्ष 2026 की नवीनतम मतदाता सूची बी.एल.ओ. को उपलब्ध कराई और उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ इसका गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर दीपिका मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि  ‘लोकतंत्र की मजबूती के लिए सटीक मतदाता सूची का होना अनिवार्य है।Ó बैठक में मौजूद भाजपा मंडल मंत्री अभिषेक मौर्य और बूथ अध्यक्ष अनिल मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सूची का मिलान किया। बी.एल.ओ. मंजू सरोज को निर्देशित किया गया कि वे गांव-गांव जाकर उन युवाओं का नाम जोड़ें जो 1 जनवरी 2026 को अर्हता पूरी कर रहे हैं। बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिनका नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म 6 भरकर अपना नाम दर्ज कराएं। यदि मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र या फोटो संबंधी कोई त्रुटि है, तो उसे फॉर्म 8 के माध्यम से तुरंत सही कराया जाए। विशेष रूप से यह देखा गया कि किसी भी व्यक्ति का नाम बिना ठोस कारण के काटा न गया हो। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फुन्नीलाल सरोज ने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं आगे आकर अपनी और अपने परिवार की जानकारी को अपडेट करवाएं। इस दौरान शिक्षक महेंद्र यादव, डब्बू यादव, भीम यादव, राम प्रकाश बिंद, दिनेश बिंद और बीडीसी राकेश यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने इस प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।