― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरआठ लाख किसानों में महज 20 हजार ने कराया फसल बीमा

आठ लाख किसानों में महज 20 हजार ने कराया फसल बीमा

जौनपुर। प्रकृति की मार से बर्बाद हो रहे किसानों को बचाने के लिए चल रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा है, लेकिन परिणाम अभी निराशाजनक है। आंकड़े पर गौर करें तो जिले में आठ लाख से अधिक किसानों में 20510ने फसलों का बीमा कराया है।

यह स्थिति तब है जब बीमा की अवधि 15दिन के लिए बढ़ाई गई थी। बीमा नहीं होने से किसान फसल क्षतिपूर्ति का लाभ से वंचित हो जा रहे हैं। जनपद में अवर्षण, ओलावृष्टि और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलें लगातार नष्ट हो रही हैं। इन आपदाओं के चलते कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों की लागत भी नहीं निकल पाती है, जिससे वे आर्थिक बर्बादी के कगार पर पहुंच जाते हैं। प्रीमियम की बाकी की बड़ी धनराशि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार जमा करेगी। इस मामूली प्रीमियम के बदले किसान अपनी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को क्रियान्वित करने और किसानों को बीमा कवर प्रदान करने की जिम्मेदारी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी को दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश का असर इस साल योजना पर दिखा है। बीमा कंपनी व कृषि विभाग के प्रयास से प्रेरित कुछ किसानों ने बीमा कराया गया है। इसी का परिणाम है कि पिछले साल रबी सीजन में जहां 10217 किसानों ने 2310 हेक्टेयर फसल का बीमा कराया था वहीं इस साल 20510 किसानों ने 92150 हेक्टेयर फसल का बीमा कराया है। हलांकि यह आंकड़ा आठ साल से अधिक किसानों के सापेक्ष काफी कम है।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

जौनपुर। शाहगंज हाईवे पर लाइनबाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आनापुर गांव के विमल कुमार अपने मित्र परितोष के साथ बाइक से शनिवार की देर रात शहर में एक बर्थडे पार्टी को अटेंड करके वापस घर आ रहे थे। बीती रात के लगभग 10 बजे जैसे ही बाइक सवार विमल कुमार जौनपुर-शाहगंज हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार विमल (30) और परितोष (27) निवासीगण आनापुर, थाना सरायख्वाजा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं टक्कर मारने के बाद ही उक्त कार चालक मौके से फरार हो गया।

छात्र के साथ कथित मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप, डीएम से की शिकायत

जौनपुर। जिले के एक निजी स्कूल प्रबंधन पर छात्र के साथ शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित छात्र ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता श्राव्य सिंह(कक्षा-11) बजरंगनगर डोभी स्थित एक निजी अकादमी में अध्ययनरत था। छात्र का आरोप है कि स्कूल परिसर में मोबाइल फोन से जुड़ी एक मामूली बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि बिना किसी ठोस जांच और वैध कारण के स्कूल प्रशासन ने उसे बीच सत्र में ही विद्यालय से निष्कासित कर दिया। छात्र का कहना है कि उसकी सीबीएसई बोर्ड पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी थी, इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन उसे जबरन स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) लेने का दबाव बना रहा है। परिजनों द्वारा बातचीत का प्रयास करने पर भी स्कूल प्रशासन ने केवल निष्कासन पर ही अड़े रहने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कथित घटना स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज है, इसके बावजूद छात्र पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर उसकी छवि धूमिल की जा रही है। पीड़ित ने अच्छे चरित्र प्रमाणपत्र के साथ सभी शैक्षणिक दस्तावेज देने, फीस वापसी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। छात्र ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने और त्वरित कार्रवाई की अपील की है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Share Now...