जौनपुर धारा, जौनपुर। दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी हीरो मोटोकार्प ने मंगलवार को पैशन प्लस का नया अवतार लांच किया। जौनपुर में स्थित ऑटोव्हील्स एवं वेंकटेश्वर ऑटोमोबाइल्स ने पैशन प्लस की शानदार लांचिंग के दौरान अधिष्ठाता मनोज कुमार व उनके पुत्र लक्ष्य गुप्ता ने फीचर्स पर प्रकाश डालते हुये बताया कि हीरो का यह पैशन प्लस नये फीचर्स के साथ लांच किया गया, जो कि ग्राहक को निश्चित रूप से पसंद आयगी। नया पैशन प्लस एक नया मस्कुलाइन लुक पेश करता है जो स्टाइलिश ग्राफिक्स के साथ बेहतर दिख रहा है। इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत केलव 76301/- रूपये में उपलब्ध है। इसमें डिजी एनालॉग क्लस्टर में ग्3े बटन साइड स्टैण्ड इंडिकेटर, स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गेज, हेडलाइट इंडिकेटर, टर्न इंडिकेटर को शामिल किया गया है, इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग पोर्ट सवारों के चलते-फिरते चार्ज करना सुविधाजनक बनाता है। अंत में ऑटो व्हील्स व वेंकटेश्वर हीरो के जनरल मैनेजर एस.पी.शुक्ला, मैनेजर मुकेश प्रजापति ने आये हुये सभी ग्राहकों व आंगतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस लांचिग पर हीरो पैशन प्लस की 15 बुकिंग व 7 गाड़ियों की बिक्री हुयी। इस अवसर पर ऑटो व्हील्स व वेंकटेश्वर हीरो के सेल्स टीम के नीतू सिंह, शैलेन्द्र, श्रेयांश, विशाल, अश्वनी इत्यादि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
लांच हुआ हीरो मोटोकॉर्प के पैशन प्लस का नया अवतार

Previous article
Next article


