महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल भी हो सकता है। अनुमान है कि वह कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चेपॉक में अपना आखिरी मैच खेलेंगे, ऐसे में फैंस अपने थाला को सुनहरी विदाई देना चाहेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग की 10 टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ फैंस का एक जज्बाती रिश्ता है और इसका सबसे अहम कारण है कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। 41 वर्ष के धोनी टीम को चार खिताब दिला चुके हैं और नौ बार फाइनल में ले जा चुके हैं, उनकी मौजूदगी ही विरोधी खेमे को आतंकित करने के लिए काफी है। बतौर पेशेवर क्रिकेटर शायद यह उनका आखिरी सत्र हो सकता है और इसे यादगार बनाने में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते तभी तो एमए चिदंबरम स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस चल रही है। अपने थाला को अभ्यास करता देखने के लिए प्रशंसकों का हुजूम मैदान पहुंच रहा है।चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सोमवार की शाम एक वीडियो अपलोड किया गया है। वीडियो में धोनी हाथ में बल्ला लेकर क्रीज की ओर जा रहे हैं। माही को देखते स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा। धोनी-धोनी का नाम सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे।आईपीएल अब ‘होम एंड अवे’ (अपने और विरोधी टीम के मैदान पर) प्रारूप में लौट आया है और चेन्नई को अपने गढ चेपॉक पर सात मैच खेलने हैं। पिछले सत्र में प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही चेन्नई टीम की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी गई थी, लेकिन बाद में धोनी को फिर कप्तान बनाया गया। वह जीत के साथ विदा लेने की कोशिश में होंगे। आईपीएल में चेन्नई को हलके में लेना मूर्खता होगी और यह सत्र भी अलग नहीं है। इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स अब टीम में है जो एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।
― Advertisement ―
E-Paper 03-11-2026
Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
रौंगटे खड़ा कर देगा ये वीडियो…

Previous article
Next article

