Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

देह व्यापार के कथित अड्डे पर छापा, रेस्टोरेंट-लाइब्रेरी भी जांच के घेरे में

जौनपुर के टीडी कॉलेज क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई के दौरान कथित देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर चार लोगों को हिरासत में लिया गया। रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई।
Homeअपना जौनपुररोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के भुइंधरा गांव में बुधवार को रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया है जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के तारपट्टी गांव निवासी शिवम पांडेय (24) पुत्र अरुण पांडेय अपने मित्र कन्हैया दुबे पुत्र राकेश दुबे के साथ बाइक से सुजानगंज की तरफ आ रहे थे। विपरीत दिशा से जा रही रोडवेज बस ने बाइक सवार दोनों को रौंद दिया जिसमें शिवम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कन्हैया घायल हो गया। क्षेत्रीय लोगों की मदद से घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज में भर्ती कराया गया। उधर जानकारी होने पर पहुंचे मृतक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। बता दें कि शिवम दो भाईयों में बड़ा था तथा एक दुकान पर काम करता था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।