― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोजगार मेले में 137 को मिला सेलेक्शन

रोजगार मेले में 137 को मिला सेलेक्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकास खण्ड सिरकोनी के परिसर में मंगलवार को विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 325से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 137सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बंसराज सिंह, विशिष्ट अतिथि बीडीओ रेनू चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खण्ड स्तर पर आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, जिला सेवायोजन विभाग व कौशल विकास मिशन के सयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। जो कि 4 मार्च 2024 तक सभी ब्लाक में क्रमशः लगाया जाएगा। सिरकोनी ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 8कम्पनियों ने साक्षात्कार करके 137 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन मनीष पॉल, मण्डल अध्यक्ष सिरकोनी रमेश चंद्र जायसवाल, मेला प्रभारी प्रभात पांडेय, अनूप पाण्डेय समेत कौशल विकास सम्बंधित सभी कम्पनियों के एचआर उपस्थित रहे। अगला रोजगार मेला 14 फरवरी दिन बुधवार को सिकरारा ब्लॉक जौनपुर में आयोजित किया जाएगा।

Share Now...