Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनरीना राय को न पिता का प्यार मिला और न प्रेमी-पति से...

रीना राय को न पिता का प्यार मिला और न प्रेमी-पति से मिली मोहब्बत

बॉलीवुड की पहली ‘नागिन गर्ल’ के नाम से मशहूर रीना रॉय आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। रीना बचपन में पिता के लिए तरसती रहीं? उन्हें न प्रेमी और न ही पति का प्यार मिल पाया। रीना की जिंदगी में पहला तूफान उस वक्त आया, जब उनके माता-पिता अलग हो गए। दरअसल, रीना की मां शारदा रॉय और पिता शाकिब अली थे। दोनों के चार बच्चे हुए। काफी कम लोग जानते हैं कि रीना रॉय का असली नाम सायरा अली था। शाकिब से तलाक के बाद शारदा ने बच्चों का नाम बदल लिया और रीना का नाम रूपा रॉय रखा गया। उन्होंने जब बॉलीवुड में कदम रखा, तब अपना नाम रूपा से रीना कर लिया। इस तरह वह सायरा से रूपा बनीं और रूपा से रीना हो गईं। आर्थिक तंगी के चलते रीना ने फिल्मों में आने से पहले क्लब में बतौर डांसर काम किया। उस दौरान मशहूर फिल्मकार बीआर इशारा की नजर उन पर पड़ी और फिल्मों में रीना की एंट्री हो गई। फिल्मों में काम करते-करते रीना की मुलाकात खुद से 11 साल बड़े शत्रुघ्न सिन्हा से हुई। ‘कालीचरण’ के दौरान दोनों मिले और नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि उनके अफेयर के चर्चे होने लगे। करीब सात साल तक उनका अफेयर चला, लेकिन यह रिश्ते में तब्दील नहीं हो पाया। दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से अचानक शादी कर ली थी। शत्रुघ्न से दूरियां बनाने के साथ रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली। वह मोहसिन के साथ पाकिस्तान चली गईं। शादी के कुछ साल बहुत अच्छे गुजरे, दोनों की एक बेटी हुई, जिसका नाम जन्नत रखा गया। 1990 में रीना और मोहसिन ने तलाक ले लिया। इस असफल शादी से रीना का करियर भी बर्बाद हो गया। साल 2000 में उन्होंने फिल्म रिफ्यूजी से वापसी की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाईं। फिल्मों में काम नहीं करने के बाद भी रीना काफी अच्छी तरह जिंदगी बिता रही हैं। वह अपनी बेटी सनम के साथ मिलकर एक्टिंग स्कूल चलाती हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना रखी है।