Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का समापन

जौनपुर धारा, सुजानगंज। सरोज विद्याशंकर पीजी कॉलेज बालवरगंज में इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन धूमधाम से किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने स्वयंसेवकों से शिविर में सीखी गई बातों व कार्यो को जीवन में उतारने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी अनुपम कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा सबका मन मोह लिया। एनएसएस गीत पर प्रस्तुति के बाद छात्राओं ने एक लघु नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओं के प्रति जागरूक किया जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यवाहक प्राचार्य राज बहादुर यादव ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए जिससे छात्र छात्राओं को अच्छा करने व सिखने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह ने किया।