Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण को लेकर हुई बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण को लेकर हुई बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन में 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन स्तर पर बैंक वसूली के अधिकाधिक वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में ज्योति अग्रवाल सिविल जज सी.डि.जौनपुर की अध्यक्षता में विचार विमर्श हेतु बैंक पदाधिकारियों के साथ विश्राम कक्ष, ए.डी.आर.भवन दीवानी न्यायालय में 4 बजे बैठक आहूत की गयी। बैठक में सिविल जज सी.डि./प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर ने समस्त बैंक प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि वह व्यक्तिगत रूचि लेते हुए आगामी लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें। इस पर शाखा प्रबन्धकगण द्वारा निस्तारण में पूर्ण सहयोग हेतु प्रतिबद्धता जाहिर की गयी तथा अधिकतम मामलों के निस्तारण का आश्वासन दिया गया। बैठक में एलडीएम यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, बड़ौदा यू.पी.बैंक के शाखा प्रबन्धक उपस्थित हुए।