Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण के अनुसार उक्त राष्ट्रीय लोक में अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु यह आवश्यक है कि कम से कम पांच प्री-ट्रायल बैठक आहूत की जाय। पारिवारिक मामलों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के प्रयोजन से तथा पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न कराने हेतु 11, 18, 25 जनवरी, 1 और 8 फरवरी को परिवार न्यायालय प्रांगण में अपरान्ह् 4 बजे प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की जाएगी।