जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रत्येक भारतीय के मन में प्रखर राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के उद्देश्य से वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता की आरती की गई। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संघ के विभाग कार्यवाह मनोज ने कहाकि जिन देशों के लोगों में अपने देश के प्रति देशभक्ति का जज्बा मौजूद होता है वह क्षेत्रफल और जनसंख्या में कम होने के बावजूद पूरे विश्व में अपनी सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं और ऐसे देशों की ओर दुश्मन आंख उठाकर देखने से भी डरते हैं। उन्होंने ताइवान, इजरायल और जापान जैसे छोटे देशों का उदाहरण भी दिया। कहा कि कुछ लोग भारत में रहकर भी देश का विरोध करते हैं और राष्ट्रगान और वंदे मातरम जैसे गीत गाने में अपनी बेइज्जती महसूस करते हैं। जबकि राष्ट्रगान और वंदे मातरम जैसे गीत देशभक्ति की भावना को ही प्रदर्शित करते हैं। कहा कि धर्मांतरण करा कर देश से हिंदुओं की जनसंख्या कम करने की कोशिश की जा रही है। अगर लोग नहीं चेते तो आगे चलकर एक बार पुन: जनसंख्या के आधार पर देश पर कब्जा करने की कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचारक प्रभात ने किया। प्रमुख उपस्थित लोगों में नगर संघचालक अर्पित, नगर कार्यवाह अरविंद, भेला शंकर श्रीवास्तव, लाल बहादुर सेठ, राजेश कुमार उमर वैश्य, नितेश जयसवाल, देवी प्रसाद, कृपा शंकर श्रीवास्तव, जयानंद चौबे, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
राष्ट्रवाद की प्रखर भावना से ही देश मजबूत होगा

Previous article


