Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबंद पड़े घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

बंद पड़े घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

  • एक अन्य चोरी की घटना में डीजे मशीन का सामान चुराया

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक बंद पड़े घर का ताला तोड़कर लाखों के बर्तन चुरा लिया। वहीं एक अन्य घटना में दुकान में रखे हजारों रुपये के डीजे मशीन का सामान चोरी कर फरार हो गए। बताया जाता है कि मोलनापुर गाँव निवासी लोलारख दुबे सपरिवार प्रयागराज निवास करते है। गाँव में उनके पुश्तैनी घर में ताला लगा रहता है। बीती रात हौसला बुलंद चोर उनके घर का ताला तोड़कर आँगन में घुस गये। आँगन से चोरों ने सभी कमरों का दरवाजा तोड़कर घर में रखे थार, परात, हंडा के अलावा ताँबा, अल्युमिनियम, पीतल के लाखों रुपए के बर्तन आराम से लेकर फरार हो गए। सुबह अगल बगल के ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा देख उन्हें फोन किया। जिसके बाद भुक्तभेगी ने घर पहुंच चोरी की घटना की तहरीर कोतवाली में दी। वहीं उसी रात चोरों ने एक अन्य चोरी की घटना को भी अंजाम दिया। नगर निवासी शिव कुमार मोलनापुर तिराहे पर डीजे मशीन बुकिंग की दुकान चलाते है। उसी रात चोरों ने उनके गलियारे में लगे ताले को तोड़कर दुकान में डीजे की मशीन, स्टेबलाजर, इनवर्टर, बैटरी समेत हजारों रुपये के सामान चोरी कर आराम से फरार हो गए। जब सुबह दुकान खोलने पहुँचे भुक्तभेगी को घटना की जानकारी मिली तो उसने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। एक ही रात में दो दो चोरियां होने से क्षेत्रवासियों में दहशत व्याप्त है।