Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररात में फसल की सिंचाई कर रहा किसान हुआ अचेत, मौत

रात में फसल की सिंचाई कर रहा किसान हुआ अचेत, मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। डिहियां गांव के निषाद बस्ती में बुधवार की रात खेत में फसल की सिंचाई कर रहा युवा किसान अचानक अचेत हो गया। स्वजन आग जलाकर उसकी सेंकाई शुरू किए। हालत ठीक न होने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दैनिक मजदूरी कर रोते बिलखते स्वजन शव घर ले आए। जहां पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पीएम हेतु भेज दिया। मृतक म्ोहनत मजदूरी करके परिवार पालता था। उसकी मौत से पत्नी और बच्चे अनाथ हो गए। गांव निवासी 38वर्षीय लोरी बिन्द मेहनत मजदूरी करके परिवार पालता था। उसके पास लगभग पांच विस्वा कृषि योग्य भूमि है। वह आधी रात को खेत की सिंचाई कर रहा था। अचानक उसके शरीर में कम्पन्नटाहट शुरू हो गई। स्वजन आग जलाकर सेंकाई करने लगे। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। उपचार हेतु उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन शव को घर ले आए। परिवार के पालक की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी मीना देवी नौ वर्षीय पुत्र गोविंदा और सात वर्षीय हरिओम के रोने बिलखने से पूरा माहौल गमगीन हो गया।