Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुररात भर इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आई बारात

रात भर इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आई बारात

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात दुल्हन समेत घराती रात भर बारात आने का इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं आई जिससे शादी के जोड़े में लिपटी युवती के अरमानों पर पानी फिर गया। कारण जानने के लिए लड़की पक्ष की तरफ से बारात मालिक समेत बिचौलिए से संपर्क करने की कोशिश की तो सभी के मोबाइल बंद मिले। जानकारी के मुताबिक कलापुर गांव के एक परिवार ने आजमगढ़ की एक बिचौलिया के माध्यम अपनी पुत्री की शादी दिल्ली के शास्त्री नगर में तय किया था। आजमगढ़ की रहने वाली एक महिला बिचौलिया के जरिए लड़की की मां ने सिर्फ लड़के का फोटो देखकर चार दिसंबर को शादी पक्की कर दी। चर्चा है कि दूल्हे के साथ बारात में मात्र आठ बाराती आने वाले थे। दुल्हन अपनी आंखों में सपने संजोए शादी की घड़ी का इंतजार कर रही थी। बारात आने का समय हुआ तो लोग बारातियों की सेवा में पूरी तैयारी पूरी कर ली। धीरे धीरे समय बीतता गया। रात से सुबह हो गई लेकिन न दूल्हा आया और न ही बाराती। बारात मालिक समेत बिचौलिए का मोबाइल बंद मिला। सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। बारातियों का खाना, मिठाई, टेंट, लाइट, बैंड बाजा कुछ भी काम नहीं आया। बेबस दुल्हन और उसके परिवारजन की आंखों में आंसुओं के सिवा कुछ नहीं बचा। घरातियों ने पुलिस की भी मदद ली लेकिन बारातियों और बिचौलिए का मोबाइल बंद रहने से बारात न आने के कारण का पता नहीं चल सका।