Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरराजयोगिनी ब्रह्माकुमारी धनदेवी माता का निधन

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी धनदेवी माता का निधन

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका अनिता दीदी की माता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी धन देवी नहीं रहीं। वह 87वर्ष की थीं, पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। मंगलवार दोपहर मुंगरा बादशाहपुर संस्था ब्रह्माकुमारी में वह अंतिम सांस ली। श्रद्धा धन देवी माता का पार्थिव शरीर आम जनों के दर्शनार्थ के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था में रखा गया था। बुधवार सुबह सम्मान के साथ शव यात्रा नगर भ्रमण के पश्चात प्रयागराज स्थित रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।राजयोगिनी धन देवी 45 वर्षों से कानपुर ब्रह्माकुमारी संस्था ज्ञान में थीं। आपका एक बेटा पीके विजय शंकर जो मधुबन में 29 वर्षों से समर्पित होकर सेवा दे रहे हैं। वह पिछले 15 वर्षों से अपनी पुत्री अनीता दीदी के साथ मुंगरा बादशाहपुर ब्रह्माकुमारी संस्था में सेवा दे रही थीं। संस्था की संचालिका अनीता दीदी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राजयोगिनी धन देवी माताजी बड़ी ही हंसमुख मुद्रा से सेवा करने वाली एक पूण्य आत्मा थी। बहनों में ज्योति ,ममता, ज्ञानवती, शोभा ,प्रियंका, खुशबू व भाई विजय शंकर ने ब्रह्माकुमारी संस्था में किए गए सेवा पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि व्यक्त करने में आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), शैलेंद्र साहू, उमाशंकर, रमाशंकर, शारदा राजमणि मनोज व विक्की गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।