Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरयोग शिविर में पुलिसकर्मियों ने सीखा स्वस्थ रहने का गुर

योग शिविर में पुलिसकर्मियों ने सीखा स्वस्थ रहने का गुर

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली परिसर में रविवार की सुबह योग शिविर आयोजित किया गया जिसमें योग गुरु ने पुलिसकर्मियों को फिट रहने के गुर सिखाए। योग गुरु ने पुलिसकर्मियों को ताड़ासन, उक्तकटासन, चक्रासन सहित अन्य योग सिखाने के साथ ही अनुलोम विलोम प्राणायाम, सूर्यभेदन प्राणायामों का प्रशिक्षण और ओम के उच्चारण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने योग प्राणायाम के इस अभ्यास को पुलिस कर्मियों के लिए लाभकारी बताते कहा कि योग प्राणायाम के अभ्यास से पुलिस कर्मियों को विशेष लाभ मिलेगा। योग प्रशिक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव राय, निरीक्षक राकेश तिवारी, एसआई विद्यासागर सिंह, जुगल किशोर राय, हेड का़  राम राकेश सिंह, अखिलेश, जयचंद यादव, राकेश पाल सहित तमाम पुलिस के जवान योग परीक्षण में मौजूद रहे।