― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयोग के माध्यम से होता है मनुष्य का सर्वांगीण विकास 

योग के माध्यम से होता है मनुष्य का सर्वांगीण विकास 

जौनपुर धारा, सिकरारा। मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी पर उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा संचालित त्रैमासिक नि:शुल्क योग कक्षाओं का उद्घाटन बुधवार को प्रधानाचार्य शरद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि कहा कि प्रतिदिन योग करने से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। इससे पूर्व भी संस्थान के द्वारा अत्यन्त सफलता पूर्वक योग शिविर चलाए गए जिसमें प्रशिक्षक गण तथा शिक्षक का अभूतपूर्व योगदान रहा। सभी साधुवाद के पात्र हैं। हमारी इस योग विद्या को वर्त्तमान में विदेश से भी अनेक लोग भारत आकर सीख रहे हैं एवं लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। हमें योग करते हुए आत्म गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। योग प्रशिक्षक गरिमा सिंह व विद्यालय के शिक्षको द्वारा परिसर मे वृक्षारोपण का कार्य किया गया वह भी प्रशंसनीय हैं। प्रशिक्षण मे भाग लेने वाले प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षक ने योग व आसन के तरीका बताया। इस अवसर पर रामचंद्र सिंह, सुशील सिंह, राजकुमार जायसवाल, दामिनी सिंह, दिलीप सिंह, श्रवण यादव, कविता सिंह, प्रवीण सिंह, सौरभ सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share Now...