जौनपुर धारा, जौनपुर। नवागत जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने जनपद में बुधवार को पूर्वाहन कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करते हुए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी द्वारा शासन की नीतियों को अमल में लाने तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन की प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी। कार्यालय में उपस्थित जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ग्रुप बी अनुराधा श्रीवास्तव, अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेश कुमार राय, नंदलाल यादव, बसंतु राम, सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार तथा अन्य कार्यालय के समस्त स्टाफ ने उनका बुके देकर स्वागत किया।
― Advertisement ―
डा. अरूण कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया

Previous article

