जौनपुर धारा, जौनपुर। नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास पुलिस लाइन आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉक्टर कमल ने हर घर तक योग को पहुंचाने के लिए सभी संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया गया की नियमित और निरन्तर योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने मनोदैहिक स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बना सकता है। पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास कराते हुए उनसे होनें वाले मनोदैहिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन और त्रिकोणासनों को जहां खड़े होकर किया गया वहीं बैठकर और लेटकर भद्रासन, शशकासन, भुजंगासन और शव आसनों के साथ कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और शीतली प्राणायामों के साथ ध्यान का अभ्यास कराया गया और अन्त में योग संकल्प के साथ शांति पाठ करके योग सत्र का समापन हुआ। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक श्री अनुपम यादव अचल हरिमूर्ति, कुलदीप योगी योग प्रशिक्षक श्री अरविंद यादव, विकास यादव, वरिष्ठ सहायक श्री दीपक श्रीवास्तव, मनोज सिंह, प्रदीप पांडेय जी, नंद लाल यादव एवं निलेश यादव उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
योगाभ्यास को बनायें दैनिक दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : डा. कमल

Previous article

