जौनपुर धारा, जौनपुर। सिकरारा स्थानीय पुलिस ने युवती के अपहरण के मामले में खबर चलाने वाले एक यूट्यूबर पर एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि गत 20 जून को थाना क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई थी। पीड़िता के भाई ने सिकरारा थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके पिता के मोबाइल पर गांव के एक मनबढ़ युवक ने धमकी भरा मैसेज देते हुए बहन को बुलाया था। उसके बाद से उसकी बहन गायब हो गई। पीड़िता के भाई ने गांव के मनबढ़ युवक के विरुद्ध अपहरण नामजद तहरीर दी। आरोप है कि यूट्यूबर आजाद यादव ने यह खबर अपनी वेबसाइट पर चलाया इस संबंध में थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि पीड़िता के भाई ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उक्त खबर चलने से समाज में उसकी बदनामी हो रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
यूट्यूब पर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Previous article


