Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरयुवतियों ने वृद्ध दम्पती को लाठियों से पीटा

युवतियों ने वृद्ध दम्पती को लाठियों से पीटा

जौनपुर धारा,  जफराबाद। क्षेत्र के समोपुर कला गांव में रविवार को मामूली जमीनी विवाद में दो युवतियो ने अपने पड़ोसी एक वृद्ध दम्पती को मार पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी फूलचंद का अपने पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह फूलचंद के मड़हे में पड़ोसी के द्वारा पानी गिराया जाने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो सोनम तथा प्रियंका पुत्रीगण लालचंद ने लाठी से मारकर फूलचंद ६५ वर्ष तथा उनकी पत्नी लालमनी ६२ वर्ष को घायल कर दिया। दोनों के हाथ में चोट आई तथा सिर भी फट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।