― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवक ने फांसी पर लटक दी अपनी जान

युवक ने फांसी पर लटक दी अपनी जान

  • घटना के कारणों का नहीं चल पाया पता, पुलिस मौके पर

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव के अनुसूचित बस्ती में एक युवक ने सोमवार की देर शाम घर के अंदर खुद को फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही। विपिन 25 पुत्र जयनाथ शाम लगभग 8बजे घर के अंदर किसी कार्यवश गया था। उसके स्वजन घर के बाहर बैठकर आपस में बातें कर रहे थे। जब काफी देर तक विपिन घर से बाहर वापस नहीं आया तो वह स्वजनों ने उसे बाहर आने के लिए आवाज लगाई। जब कोई जवाब नही मिला तो स्वजनों को अनहोनी की शंका हुई। जब घर में जाकर देखा तो विपिन  छत में लगे कुंड के सहारे फांसी पर लटक रहा था। आनन-फानन में स्वजन उसे उतार कर एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच घटना की सूचना किसी ने गौराबादशाहपुर पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा छानबीन में जुटी रही।

Share Now...