Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयातायात पुलिस ने 134 वाहनों का किया चालान

यातायात पुलिस ने 134 वाहनों का किया चालान

  • 3 डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई, एक सीज

जौनपुर धारा, जौनपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा जनपद के मुख्य स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 134 वाहनों का चालान किया गया। बुलेट मोटर साइकिल में तेज आवाज वाले साइलेंसर/पटाखे लगाने वाले के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अवैध टैक्सी, बस, रिक्शा स्टैण्ड, अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 3 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा डग्गामार वाहन को सीज किया गया। साथ ही जनपद के सार्वजनिक मार्गो, चौराहों व तिराहों पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस द्वारा आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया। सभी को अवगत कराया गया कि सीट बेल्ट का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही साथ ही प्राइवेट बसों के बस अड्डे हेतु डीएम द्वारा चिन्हित स्थानों का सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार गुप्ता, ईओ नगर पालिका व प्रवर्तन अधिकारी के एआरटीओ स्मिता वर्मा, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला द्वारा चिन्हित स्थानों का भ्रमण किया गया और टेंपो स्टैंड, बस स्टैंड, नियमितीकरण की कार्रवाई अमल में लाने हेतु ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया गया।