Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदेश की आवाज बनी प्रधानमंत्री के मन की बात : स्वतंत्र देव

देश की आवाज बनी प्रधानमंत्री के मन की बात : स्वतंत्र देव

  • जल शक्ति मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

जौनपुर धारा, जौनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात ने सबको एक साथ लाने का काम किया है। उन्होंने वीर सावरकर का जिक्र करते हुए कहा कि वीर सावरकर का व्यक्तित्व शक्ति और विशालता का था। उनका निडर और स्वाभिमानी स्वभाव गुलामी की मानसिकता को बर्दाश्त नहीं कर सका। उक्त कार्यक्रम जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के साथ जिले के शक्ति केंद्र बिशुनपुर के बूथ सीठापुर में जिला मंत्री प्रमोद यादव के आवास पर लगे एलईडी पर सुबह 11 बजे सुनी। कार्यक्रम के उपरान्त वहां उपस्थित जिलाध्यक्ष पुष्पराज सहित सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहाकि मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो के माध्यम से देश भर की जनता तक पहुंचने का एक माध्यम है। सरकार के मुताबिक मन की बात प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री के रेडियो संबोधन के माध्यम से जुड़ने, सुझाव देने और सहभागी शासन का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम ने रीति रिवाज के साथ पूजा कर सबसे पहले सेंगोल को लोकसभा कक्ष में स्थापित किया और फिर तमिलनाडु से आए 20 पंडितों से आशीर्वाद लिया। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने का माध्यम ये संसद बनेगा। ये नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा और नए सपने साकार होंगे। भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जननी भी है। भारत आज वैश्विक लोकतंत्र का भी बहुत बड़ा आधार है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, एक संस्कार है, एक विचार है, एक परंपरा है। उक्त अवसर पर  सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानियां, राज पटेल, सुरेश गुप्ता, शशि मौर्या, विनय सिंह, धनंजय सिंह, रमेश यादव, नीरज मौर्या अवधेश सोनकर सहित बूथ के समस्त कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।