जौनपुर धारा, जौनपुर। ऑटो मोटर गैरेज संचालक से एक बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गये। बदमाश गमछे से अपना मुंह सिर पर पगड़ी बांधे थे जिससे उनकी पहचान नहीं की जा सकी सूचना पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। क्षेत्र के पुरागंभीरशाह निवासी विकास सरोज की महराजगंज यूनियन बैंक के बगल ऑटो मोटर गैरेज की दुकान है ये साईकिल से दुकान पर जा रहे थे कि एबीएस चौकी के पास पीछे से एक बाईक सवार दो युवक पहुँचे और मोबाइल छीनकर कर सुजानगंज की तरफ भाग निकले। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
मोबाइल छीनकर अराजक तत्व फरार, जांच में जुटी पुलिस

Previous article

