Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरमोबाइल छिनैती का विरोध करना छात्र को पड़ा भारी

मोबाइल छिनैती का विरोध करना छात्र को पड़ा भारी

  • बदमाशों ने गर्दन पर किया चाकू से वार
  • निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज में डी फार्मा का है छात्र

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर बाईपास पर हनुमान मंदिर तारा पोखरी के पास शुक्रवार को दिन दहाड़े हुई वारदात में कॉलेज जा रहे छात्र से दो अज्ञात लोगों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया तथा असफल होने पर उसके गर्दन पर चाकू से प्रहार कर दिया आरोप यह भी है कि उसके सर पर तमंचे की मुठिया से भी प्रहार किया गया। हालांकि पुलिस तमंचे की मुठिया से प्रहार करने की बात से इनकार कर रही है। आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के गोडहरा गांव निवासी दिनेश सिंह का 19 वर्षीय पुत्र हिमांशु सिंह नयनसंड स्थित निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज में डी फार्मा का छात्र है। रोज की भांति वह साइकिल से सुबह कालेज जा रहा था। बाईपास पर स्थित निर्मला देवी हनुमान मंदिर के पास वह रुककर अपने किसी मित्र का इंतजार कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दो अज्ञात युवक उसके पास बाइक से आकर रुके तथा उसका मोबाइल छीनने लगे। घबराहट में हिमांशु ने मोबाइल को पोखरी में फेंक दिया। जिस पर गुस्साए दोनों अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर हमला कर दिया तथा पटक कर गर्दन को चाकू से रेतने लगे। इसी दौरान दूसरे बदमाश ने उसके सर पर तमंचे की मुठिया से भी प्रहार कर दिया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने पर ललकारते हुए दौड़ाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल हिमांशु को तत्काल इलाज हेतु  चोरसंड भेजवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर परंतु स्थिर बनी हुई है। घटना के संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि छिनैती या तमंचे के मुठिया से प्रहार जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी घटना को लेकर कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।