10 अप्रैल को दो बड़े सुपरस्टार्स की टक्कर होगी। अक्षय कुमार और अजय देवगन की लड़ाई में कौन बाजी मारेगा, इसे जानने का कुछ दिन और इंतजार करना होगा। ट्रेलर आ चुका है और काफी चीजों में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ बराबर नजर आ रही है। लेकिन एक चीज है, जिसमें अक्षय कुमार का पलड़ा भारी लग रहा है। 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में आ रही हैं। अक्षय कुमार बनाम अजय देवगन, ये टक्कर भी कांटे की होगी। दोनों फिल्मों के धांसू ट्रेलर आ चुके हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की टीम प्रमोशन में जुटी हैं। तो वहीं दूसरी ओर अजय देवगन भी अपनी फिल्म को सुपरहिट कराने के लिए नई-नई स्ट्रेटजी अपना रहे हैं। हाल ही में फाइनल ट्रेलर लाया गया, और मंच सज चुका है। दोनों के फैन्स के बीच सोशल मीडिया पर तगड़ी लड़ाई चल रही है। लेकिन बॉक्स ऑफिस में कौन बाजी मारता है ये देखना दिलचस्प होगा। ‘मैदान’ कई सालों से अटकी हुई है। अब जाकर इसे फाइनली रिलीज करने का फैसला लिया गया है। ऐसे में फैन्स भी काफी खुश हैं। वहीं अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ तो अपना पूरा गेम सेट कर चुकी है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
‘मैदान’ पर भारी पड़ रही ‘बड़े मियां छोटे मियां’


