जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उसरा बाजार के पास मैजिक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के पट्टीदयाल गांव निवासी जगदीश निषाद पुत्र जगतनाथ निषाद एवं मुरादपुर कोटिला गांव निवासी कमलेश विश्वकर्मा पुत्र अर्जुन विश्वकर्मा मजदूरी का कार्य करते हैं। बुधवार की सुबह दोनों मजदूरी के कार्य से धनियामऊ से अपने घर की ओर बाइक से लौट रहे थे। वह जैसे ही उसरा बाजार के पास स्थित ज्ञानी ढाबा के पास पहुंचे कि पीछे से आ रही मैजिक वाहन ने जोड़दार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
मैजिक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल


