Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमेले से लौट रही किशोरी के साथ युवक ने की छेड़खानी के...

मेले से लौट रही किशोरी के साथ युवक ने की छेड़खानी के साथ पिटाई

  • किशोरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया ईलाज, आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा,मछलीशहर। बाजार से लौट रही किशोरी के साथ गांव का ही एक युवक  छेड़खानी करने लगा। किशोरी के भारी विरोध के बाद युवक ने ईट मार कर उसे घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16वर्षीय किशोरी बुधवार सांय घर के छोटे बच्चो व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाँव के मेले में गई थी। मेले से देर सांय लौटते समय अभी वह अपने घर के नजदीक पहुंच थी कि गांव का अनु सरोज उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवक किशोरी के नाजुक अंगों के साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़ों को भी फाड़ दिया। किशोरी के भारी विरोध के बाद युवक ने सड़क के बगल रखी ईट से हमला कर उसे घायल कर दिया। किशोरी के चीख पुकार के बाद घर अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। किंतु तब तक युवक मौके से फरार हो गया। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंच गए। जहां से पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज ईलाज के साथ स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। गुरुवार सुबह किशोरी की माता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अनु सरोज के खिलाफ पास्को एक्ट, छेड़खानी सहित अन्य दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह ने बताया आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।