Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमेले में किसानों ने कृषि यंत्रों की जमकर खरीददारी

मेले में किसानों ने कृषि यंत्रों की जमकर खरीददारी

  • भादोछठ मेले में दूसरे दिन भी लगी रही भीड़
  • सूरज कुंड में स्नान करने का जारी रहा सिलसिला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा के ऐतिहासिक भादो छठ मेले में दूसरे दिन सोमवार को किसानों ने कृषि यंत्रों की जमकर खरीदारी की और दूसरे दिन भी मेले में भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमें लोगों ने जरूरत के सामान खरीदें और प्राचीन तालाब सूरज कुंड में स्नान कर पूजन अर्चन किया। भादोछठ के मेले में दूसरे दिन भी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमें दूसरे दिन किसानों ने मेले में फावड़ा कुदाल हंसीया चारपाई कुर्सी में व कुर्सी मेज  टेबल लकड़ी के अन्य सामानों की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा अन्य दुकानों पर भी बच्चो महिला बुजुर्ग की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने सिंगार प्रसाधन के सामान खरीदें तो बच्चों ने तरह-तरह के मिठाइयों का लुफ्त उठाया। इस दौरान पुलिस सुरक्षा बल ने मेले में चक्रमण करती रही और अव्यवस्था उत्पन्न करने पर आधा दर्जन शरारती तत्वो को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा बच्चों ने झूले वह खिलौने खेल के सामान का आनंद उठाया दूसरे दिन भी सूरज कुंड में स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। लोगों के पुराने कपड़ो से सूरजकुंड की सीढीया पट गई। हालांकि प्रधान रैना सन्तोष सिंह ने पुराने कपड़ों को इकट्ठा करवा कर उन्हें फिकवा दिया। उधर मुन्नर राम इण्टर कालेज सरायख्वाजा के छात्रो ने अवनीश यादव के नेतृत्व मे मेलार्थियो को निःशुल्क मिष्ठान व प्याऊ की व्यवस्था कर लोगों का गला तर करवाया। मेले में दूसरी ओर अखिल विद्यार्थी परिषद द्वारा राहुल विद्यार्थी के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और प्याऊ की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर मुकेश गुप्ता रितिक साहू मोहम्मद आमिर ने सहयोग किया।