जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बीबीगंज बाजार में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के पुल सराय गांव निवासी 29 वर्षीय मनीष कुमार यादव पुत्र फूलचंद यादव सोमवार को बीबीगंज बाजार से बाइक से घर वापस आ रहें थे कि बाजार के समीप साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल
Previous article


