Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • प्राचार्य ने पंच-प्रण की दिलाई शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावां में शुक्रवार को मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन हुआ इसके अंतर्गत पंच प्रण शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मेरा माटी मेरा देश प्रधानमंत्री द्वारा निर्देशित कार्यक्रम है जिसमें हमें मिट्टी को नमन तथा वीरों का बंदन करते हुए अपने विरासत को समझने एवं सहेजने का सुंदर मौका है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुष्पा सिंह एवं समन्वयक डॉ. राज बहादुर यादव ने भी संबोधित किया। इसके उपरांत समस्त अध्यापकों एवं छात्रों ने पंच-प्रण की शपथ ली और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नीरज सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. मुक्ता राजे, डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, डा. बृजेश श्रीवास्तव, डॉ. विकास सिंह, डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉक्टर शैलेश सिंह, डॉ. अर्जुन यादव एवं जोगिंदर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।