― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरमेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी व तिरंगा...

मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा

  • बीएसए ने कम्पोजिट विद्यालयों में किया पौधरोपण

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजादी का अमृत महोत्सव योजना के समापन समारोह में प्रदेश में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में गुरूवार को बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित समस्त 2807 विद्यालयों द्वारा मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अन्तर्गत प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया, जिसमें विद्यालयों के समस्त अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरख नाथ पटेल द्वारा कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय शीतला चौकिया धमार्पुर एवं कम्पोजिट विद्यालय देवकली मुफ्तीगंज में आयोजित प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्रा मे प्रतिभाग किया गया। प्राथमिक विद्यालय शीतला चौकियां में पौधरोपण भी किया गया। उक्त विद्यालयों मे कार्यरत शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी एवं तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय द्वारा आयोजित मेरी माटी, मेरा देश अभियान के अन्तर्गत प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा के समापन पश्चात विद्यालय प्रांगण में उपस्थित ग्राम सभा के नागरिकों, विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों/शक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक पुनित माटी वन्दनोत्सव है, जिसमें हम सभी के लिये अपनी विराट सांस्कृतिक विरासत के अवलोकन व मातृभूमि के वीर सपूतों/स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से प्रेरणा लेने का स्वर्णिम अवसर है। सभा में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों, शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जनसहभागिता के साथ इस महोत्सव को मनाये जाने हेतु संकल्पित कराया गया।

Share Now...