Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमेडल जीतकर आये छात्रों को माला पहनाकर किया सम्मानित

मेडल जीतकर आये छात्रों को माला पहनाकर किया सम्मानित

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम छितौना में सोमवार को शाम तीन बजे जलकल परिषर में अन्तर जनपदीय कराटे चैंपियनशिप में मेडल जीतकर आये छात्रों का एकेडमी में फूलों की माला पहनाकर सम्मान किया गया। गौरतलब है कि जनपद भदोही के सीडीबी पब्लिक स्कूल जिटी रोड़ गोपालगंज में रविवार को आयोजित अन्तर जनपदीय कराटे चैम्पियनशिप 2024 प्रतियोगिता में केडी स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी छितौना के छात्रों ने मैडल जीतकर गुरुजनों और अभिभावकों का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में आठ जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर मिर्जापुर प्रथम स्थान, जौनपुर द्वितीय स्थान, भदोही तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही अन्य जिलों वाराणसी, बुलंदशहर, चंदौली, मैनपुरी, कानपुर के भी खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल प्रदर्शन कर गोल्ड, सिल्वर, बैज मैडल जीता। वही मेडल जीतकर आये केडी स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी छितौना के छात्रों में अभिमन्यु यादव, अथर्व यादव कौशल विश्वकर्मा, नैंसी यादव, ऋषभ यादव, अदिति सिंह गौतम, सोनाली यादव, राज यादव, कृष सेठ, अपूर्व रंजन, आर्यन गुप्ता, अभ्युदय मौर्य ने गोल्ड मैडल जीता, रितिका यादव, सौम्या यादव, हर्ष यादव, जिज्ञासा रंजन ने सिल्वर मैडल जीता। वही रूद्र यादव, दीपक यादव, सूरज  ने बैंज मेडल जीता। सभी विजेता खिलाड़ियों को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित करते हुये प्रमाण-पत्र दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान ममता यादव ने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर एसबीआई प्रबंधक दीक्षा पाण्डेय, यूबीआई प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा, डिप्टी सीएमओ पशु जितेंद्र सिंह, एकेडमी के कोच सोनू यादव, सुभाष फौजी, पंकज कुमार यादव, संजय सरोज, योगेन्द्र कुमार, उमेश कुमार समेत तमाम शिक्षक और परिजन उपस्थित रहे।