Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

39.89 लाख के परियोजना का हुआ लोकार्पण

जौनपुर। जौनपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 39.89लाख रुपये की लागत से तैयार...
Homeअपना जौनपुरमृतक के परिवार को नहीं मिल रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट

मृतक के परिवार को नहीं मिल रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट

  • 5 दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरामपुर ग्रामपंचायत के अंतर्गत सराय गोवर्धन निवासी विजय गौतम(45) का जौनपुर शहर के उमरपुर मे एक घर में बृहस्पतिवार की रात शव मिला। मामले को आत्महत्या बताते हुए शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संदर्भ में परिजन द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई थी। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। वहीं मृतक के परिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली है। बताते चले कि देवरामपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत सराय गोवर्धन निवासी विजय गौतम(45) मजदूरी करता था। वह उमरपुर वार्ड में राजकुमार गौतम के यहां रुककर घर बना रहा था। मकान के प्लास्टर का काम बाकी था। विजय की राजकुमार के यहां काफी मजदूरी बकाया थी। बृहस्पतिवार की रात को घर पर फोन से सूचना दी जाती है कि विजय की मौत हो गई है। जब परिजन बदलापुर से राजकुमार के घर पहुंचते है तो बताया गया कि शव को पुलिस ले गई है। इस संदर्भ में परिजन द्वारा जौनपुर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। घटना के 5 दिन के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मृतक के पुत्र कुन्दन ने कहा कि पिता की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी भी उन्हें नहीं दी जा रही है। उनका आरोप है कि प्रशासन मिलीभगत करके दोषियों को बचाना चाह रहा है।

Share Now...