Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरदो ट्रकों की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की...

दो ट्रकों की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की मौत

  • कस्बे के आम्बेडकर तिराहे के पास देर रात हुआ हादसा
  • मजदूरी कर एक ही बाइक से तीनों लौट रहे थे घर

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रकों की चपेट में आने से दो बाइक पर सवार चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव निवासी अभय राज निषाद का पुत्र हरिकेश निषाद मंगलवार की देर शाम बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था कि बरौली गेट स्थित आम्बेडकर तिराहे के पास ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी 35 वर्षीय फूलचंद्र व 32 वर्षीय कुलदीप पांडेय तथा सरोखनपुर गांव निवासी 36 वर्षीय फूलचंद्र गौतम तीनों चंदन शहीद मार्ग स्थित गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम करते थे। रात 11 बजे के करीब तीनों एक ही बाइक से घर के लिए निकले। जैसे ही आंबेडकर तिराहे के सामने घनश्यामपुर रोड पर चढ़ ही रहे थे कि शाहगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गये। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीनों को घटनास्थल से 50 मीटर घसीटते हुए आगे लेकर चली गयी जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। उधर घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। मौत की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात ट्रक के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।