जौनपुर धारा, जफराबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अंतर्गत सिरकोनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी रत्नेश सोनकर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो जून को लखनऊ में इंदिरा गांधी संस्थान जुपिटर हॉल गोमती नगर में लैपटॉप देकर प्रोहत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने उक्त कार्यक्रम में प्रदेश भर से आये सैकड़ों ग्राम पंचायत अधिकारी को सम्बोधित करते हुए कहाकि ग्राम पंचायत को अपने संसाधनों से भी जनता को सुविधाएं देनी होंगी। सचिवालय बनने से ग्राम पंचायतों की आमदनी बढ़ी है। इसका सरकारी विकास कार्यो, जनहित के कार्यों के लिए इस्तेमाल करें। ग्राम पंचायत अधिकारी रत्नेश सोनकर मुख्यमंत्री के हाथ से लैपटॉप पाकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका जिले से चयन हुआ था। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से सचिवों को काम करने में आसानी होगी। इसके साथ ही ग्राम में विकास तेज गति से कर सकते हैं साथ ही साथ सरकार की ग्राम पंचायतों के लिए जितनी भी योजनाएं आएंगी ग्राम वासियोंको को दिया जाएगा। उन्हें हर योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
― Advertisement ―
बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल
जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री के हाथों ग्राम पंचायत अधिकारी को मिला लैपटॉप

Previous article
Next article

