Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमुकदमा नहीं लिखे जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने किया जमकर हंगामा

मुकदमा नहीं लिखे जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने किया जमकर हंगामा

जौनपुर धारा, मछलीशहर। तहसील में कार्यरत ग्राम मारूफपुर निवासी अधिवक्ता अंबिका प्रसाद बिन्द का मुकदमा पुलिस द्वारा नहीं लिखे जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील में जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने बताया की बीते 14 जुलाई को अधिवक्ता के कई दर्जन पेड़ विपक्षी द्वारा काट लिए गए थे। जिसके बाबत अधिवक्ताओं का एक शिष्टमंडल उप जिला अधिकारी और क्षेत्राधिकारी से मिलकर अवैध तरीके से किए गए पेड़ की कटाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने का आग्रह किया था। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया और क्षेत्राधिकारी दोनों ने कार्यवाही का आश्वासन दिया था लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तो अधिवक्ता आज आक्रोशित हो उठे। उन्होंने तहसील का गेट नारेबाजी करते हुए बंद करा दिया और सभी न्यायालय और कार्यालयों में पहुंचकर काफी देर तक हंगामा करते रहे जिसके कारण कामकाज पूरी तरह बाधित रहा। बाद में कोतवाल केके चौबे ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को शांत कराया और तत्काल मुकदमा पंजीकृत किए जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद अधिवक्ता शांत हुए धरना प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं में अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिन्हा, जय प्रकाश दुबे, रमेश चंद यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव ,वेद श्रीवास्तव, जेपी चौधरी, रतन गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, अजय सिंह, आलोक विश्वकर्मा आदि रहे।